Holashtak 2024 Date

Holashtak 2024 Date : कब है होलाष्टक, जानें इसमें क्या करें और क्या न करें | Holashtak 2024 Kab hai ?

Holashtak 2024 Date : होलाष्टक 2024 (Holashtak 2024 Date) दो हफ्ते बाद 17 मार्च से शुरू हो रहे हैं। ये आठ दिन तपस्या के माने जाते हैं तो आइये जानते हैं कि होलाष्टक में क्या करें (Holashtak 2024 Kya Karen) और क्या न करें (Holashtak 2024 Kya na Karen)।

कब से शुरू हो रहे होलाष्टक (holashtak kab se hai)

पहले यदि हम होलाष्टक के बारे में बात करें, तो होलाष्टक का अर्थ होता है होली के आठ दिन, यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से शुरू होता है और होलिका दहन के साथ समाप्त होता है। होलाष्टक 17 मार्च 2024 से शुरू हो रहा है और मार्च 24 को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। अगले दिन, यानी मार्च 24 को चैत्र कृष्ण पक्ष प्रथमा पर धुलेंदी या रंगीन होली खेली जाएगी। होलाष्टक को शुभ माना नहीं जाता, इसलिए इस समय तक विवाह, विवाह समारोह आदि जैसे सभी शुभ कार्य बंद रहते हैं।

Read More : जाने कौन हैं बाबा खाटू श्याम ? और किस स्थान पर मिला था इनका शीश 

होलाष्‍टक में क्‍या करें (Holashtak 2024 Kya Karen)

  1. होलाष्‍टक में पूजा पाठ और जप-तप का महत्‍व होता है। इसलिए इन आठ दिनों में भगवान विष्‍णु और कुल के देवी देवताओं की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति रहती है।
  2. होलाष्टक में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए। इस समय बच्‍चों से अच्छा बर्ताव करें, उन्हें प्‍यार दें। मान्‍यता है कि होलाष्‍टक की इसी अवधि में हिरण्यकश्यप ने भक्‍त प्रह्लाद को यातनाएं दीं थीं और भगवान नाराज हुए थे। इसलिए इस अवधि में हमें बच्‍चों को नहीं सताना चाहिए।
  3. होलाष्‍टक में रोजाना पूजापाठ के वक्‍त भगवान राम और कृष्‍ण को अबीर और गुलाल लगाना चाहिए और श्रीसूक्‍त का पाठ करना चाहिए।
  4. होलाष्‍टक में रोजाना भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे हर तरह की विपत्ति टल जाती है।

Read More : हथेली पर A का निशान होना माना जाता हैं बहुत दुर्लभ, जाने इसकी खासियत 

होलाष्‍टक में क्‍या न करें (Holashtak 2024 Kya Na Karen)

  1. होलाष्‍टक में शादी, विवाह, मुंडन, सगाई और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
  2. होलाष्‍टक में मकान या फिर जमीन खरीदने या वाहन खरीदने जैसे महत्वपूर्ण काम नहीं करनी चाहिए। यहां तक कि इस समय एडवांस पेमेंट से भी बचें।
  3. होलाष्‍टक में यज्ञ और हवन जैसा धार्मिक अनुष्‍ठान न करें, क्योंकि इस समय अनुष्‍ठान का पूर्ण फल पाने में समस्या आती है।
  4. होलाष्‍टक में नए काम की शुरुआत से बचें, व्‍यापार या फिर नया काम न करें। क्योंकि इससे उस काम की सफलता की संभावना कम होती है।
  5. होलाष्‍टक में किसी भी नए सामान सोने चांदी के गहने और घरेलू सामान की खरीद करना भी अशुभ माना जाता है।